7 वजह जो बताए, क्यों हँसी सबसे अच्छी दवा है. (7 Reasons Why Laughter is the Best Medicine.)

 

 

https://www.yodda.care/


यह सत्य है कि, जो लोग हमेशा हँसते और मुस्कुराते रहते हैं, वे स्वस्थ और सुखी जीवन जीते हैं। बढ़ती उम्र के साथ हमारे पास कितने ही चीज़ों की जानकारी होती और कभी कभी यह अधिक जानकारी भी परेशानी का कारण बनता है। वृद्धावस्था में धीरे धीरे हमारे पास काफी समय बचने लगता है। और इंसानी फितरत ऐसी है कि, हम बेवजह की बातें सोच सोचकर उनमें उलझ जाते हैं। पर इन सभी से सुलझने का एक नुस्ख़ा हैं, हँसना

 

वृद्धावस्था में जीवनशैली:

 

Free Photo of Elderly Women Dancing Together Stock Photo

 

हम क्या चाहते हैं, की यह सुनहरा समय कैसे बीते? ज़ाहिर सी बात है कि हम नहीं चाहते कि हमारे जीवन का यह पड़ाव परेशानी में गुज़रे। इस दौरान, हमे अपने आहार एवं व्यायाम पर ध्यान देना शुरू करते है। अपनी मन की और शरीर की तंदुरुस्ती के बारे सोचने लगते है। इस समय हम बड़े आरामसे और स्वस्थ जीवन जाने चाहते है। तो इसे पाने के लिए हँसना आपकी बहोत मदद कर सकता है।

 

तो आइए देखते हैं ऐसी 7 वजहें जो हँसने को ज़रूरी बनाती हैं:

 

Free Man in Black Suit Jacket Smiling Stock Photo

 

1.       तनाव और चिंता का कम होना-  हँसना अपने आप मे एक अद्भुत अनुभूति होती हैं। इससे सारे शरीर में शांति और खुशी के हॉर्मोन्स जैसे डोपामीन का निर्माण होता है। ये हॉर्मोन्स करीब-करीब 45 मिनट तक शरीर में बने रहते हैं। और इसलिए तनाव, अवसाद और चिंता के स्थिति मे हँसना यह एक प्राकृतिक दवा है।

 

2.       हँसी एक व्यायाम हैं- एक शोध में पाया गया है कि हँसी को दोहराने से शरीर को वहीं फ़ायदे होते हैं जो सामान्य व्यायाम करने से होते हैं। सुनहरे वर्षों में स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम की ज़रूरत होती है। और हँसी से अच्छा और आरामदायक व्यायाम शायद ही होगा। 

 

3.       क्रोध से छुटकारा मिलना- जीवन मे ऐसी कई बातें होती हैं जिन पर गुस्सा या नाराज़ हो जाते है। पर वहीं हम उस बात को हँसकर छोड़ दे या किसी चुटकुले को याद कर सबके साथ हँसे तो ये हमारे लिए बहुत अच्छा रहेगा। क्योंकि क्रोधित होने से हम अपने सेहत पर असर करते है। उसी बात को सोच सोचकर शिकायत करते रहते हैं, जिसमें सिर्फ हमारा ही नुकसान है। इस लिए हँसते हुए हमें सबके साथ आगे बढ़ना है।

 

4.       रक्तचाप कम करता है- कई लोगों को  रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) या दिल की कोई बीमारी होती हैं। जब आप हँसते हैं तो रक्त के प्रवाह में श्वास सहज रूप से मिल जाते हैं और ब्लडप्रेशर के साथ कई दिल के रोगों को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। 

 

5.       हँसी संभवत आपके जीवन को लम्बा कर सकता है- नॉर्वे के एक अध्ययन के मुताबिक वे लोग जो खुश रहते हैं और हँसते रहते हैं, वे अधिक समय जीवित रहते हैं। कैंसर रोगियों में हँसना महत्वपूर्ण है, उनमें सुधार के गुण पाए गए हैं। 

 

6.       हँसी मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छी है- तनाव, चिंता, अवसाद और परेशानियों का होना शरीर को मानसिक और शारिरीक रूप से जकड़े रहता है। ऐसे समय में मुस्कुराना और हँसना जीवन को हल्का और आसान बना सकता है। हँसी जीवन को एक आशावादी और सकारात्मक बनाती हैं। और हँसी इतनी कमाल की होती है कि बस किसी को हँसते देखने भर से आप खुश होने लगते है। 

 

7.       हँसी रिश्तों को मजबूत करती है- हम देखते ही होगा जो लोग हँसते हँसाते रहते हैं अमूमन लोग भी उन्हीं के साथ उठते बैठते हैं। तो हँसी सामाजिक तौर पर आपको मज़बूत करती हैं और नए एवं पुराने रिश्ते बनाये रखने के लिए मददगार होती है।

 

वृद्धावस्था और हँसना:

 

Free Man and Woman Sitting on Sofa While Looking at a Laptop Stock Photo

 

इतनी किस बात की खुशी है?

 

लोग अक्सर आपको हँसता देख ऐसे बोलेंगे, बोलने दो। कुछ ऐसे भी होंगे जो आपको खुश देखकर खुश भी होंगे। पर आपको याद रखना है कि ये आप यह खुद के लिए कर रहे हैं! भले जीवन के किसी भी पड़ाव पर हो, इसकी शुरुआत आप हँसना आज से, अभी से कर सकते है।

 

हँसना हमेशा से हमें अपनों के करीब लेकर जाती है और आत्मा को आनंद देती हैं। इसलिए आशावादी जीवन के लिए जीवन में हँसी का होना बहुत ज़रूरी होता है।

इसीलिए,

हँसते रहे,

हँसाते रहे,

यही जीवन संजीवनी है...

 

Comments